कितना लगेगा आवेदन शुल्क
नैनीताल बैंक SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को, चाहे वे किसी भी श्रेणी से हों, 1,500 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) है, यानी आवेदन रद्द होने या चयन न होने की स्थिति में भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)।
- आवेदन के समय वेबकैम या मोबाइल फोन से ली गई लाइव फोटो।
- काली स्याही से किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
- सफेद कागज पर काली या नीली स्याही से लगाया गया बाएं हाथ के अंगूठे का निशान।
- अंग्रेजी में लिखी गई हस्तलिखित घोषणा (Declaration) की स्कैन कॉपी।
क्या है परीक्षा पैटर्न?
| परीक्षण का नाम |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
अवधि |
| तर्क (Reasoning) |
40 |
40 |
35 मिनट |
| अंग्रेजी भाषा |
40 |
40 |
35 मिनट |
| सामान्य ज्ञान (विशेष रूप से बैंकिंग से संबंधित) |
40 |
40 |
20 मिनट |
| पेशेवर ज्ञान (Professional Knowledge) |
40 |
40 |
20 मिनट |
| मात्रात्मक अभिरुचि (Quantitative Aptitude) |
40 |
40 |
35 मिनट |
| कुल |
200 |
200 |
145 मिनट |