नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, कानून अधिकारी और अन्य कुल 21 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड को जाकर पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवारों को 7 फरवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्र को नैनीताल बैंक में भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की वेबसाइट में जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करते हुए उसे भरकर नैनीताल बैंक के कार्यालय पर भेजें। आवेदन पत्र को भरने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ लें।