फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NABARD Recruitment 2022: नाबार्ड में 177 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 10 Oct 2022 01:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NABARD Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और पदों के अनुसार अन्य योग्यताएं मांगी गई है।
विज्ञापन
NABARD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NABARD Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड/NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुत हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट  nabard.org पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 177 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए और 04 विकास सहायक के पद हिंदी के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन दो चरण की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चरण एक की परीक्षा  06 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है।

आज है आवेदन की आखिरी तारीख
NABARD की ओर से जारी की गई डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 10 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए सभी जल्द से जल्द आवेदन कर लें। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और पदों के अनुसार अन्य योग्यताएं मांगी गई है। उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2022 को 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

यह है आवेदन करने का तरीका
  • सबसे पहले उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  • यहां होम पेजे पर करिअर टैब के तहत करिअर नोटिस पर क्लिक करें।
  • इाके बाद “विकास सहायक / विकास सहायक (हिंदी) 2022 पदों” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी जरूरी सूचनाओं को दर्ज करवा कर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  • इसके बाद अपना फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अब अपना फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंअ आउट लेकर सहेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें