अगर आपने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एण्ड रुरल डेवलपमेंट के बारे सुन होगा तो आपको इसमें करियर बनाने के बाद मिलने वाली मासिक सैलरी और अन्य सुविधाओं के बारे में जरूर जानकारी होगी। इसके अलावा अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं। आज हम आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी और वर्तमान समय में प्रतियोगी स्टूडेंट्स किन पदों के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं और अपना शानदार करियर बना सकते हैं ऐसी सभी इनफॉर्मेशन आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं। इससे पहले अगर आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है या किसी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले समझें क्या होता है NABARD
NABARD यानी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुम्बई, महाराष्ट्र अवस्थित भारत का एक शीर्ष बैंक है।[3] इसे "कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गयी है। शिवरामन समिति (शिवरामन कमिटी) की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981 को लागू करने के लिए संसद के एक अधिनियम के द्वारा 12 जुलाई 1982, को नाबार्ड की स्थापना की गई थी।
किन पदों के लिए मांगे जा रहे हैं आवेदन
आपको बता दें कि ई दिनों नाबार्ड में ग्रेड-ए व बी के तहत अधिकारी के पदों पर भर्तियां हो रही हैं जिसमें अलग-अलग पदों के अनुसार ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी अपनी दावेदारी कर सकते हैं। इस पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 17 जुलाई से 7 अगस्त तक नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
करें घर बैठे फ्री में सरकारी भर्ती की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग सभी एग्जाम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के जरीए तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app।