फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीसी भर्ती 2026: यूजीडी हेल्पर की निकलीं 116 नौकरियां, 50 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; जानें सभी शर्तें

Sun, 13 Sep 2026 01:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

मैसूर नगर निगम ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है, बल्कि निगम में कम से कम दो साल से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से निकाली गई है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने UGD हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 8 सितंबर 2026 को जारी हुई है।

विज्ञापन


यह भर्ती सभी उम्मीदवारों के लिए खुली नहीं है। इसमें केवल वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जो मैसूर नगर निगम में दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्सिंग या समान काम के लिए समान वेतन के आधार पर कम से कम दो साल से काम कर रहे हैं। यह एक विशेष और एक बार होने वाली भर्ती है।

देखें रिक्तियों का विवरण

वर्ग पद
सामान्य (UR) 58
अनुसूचित जाति (SC) 18
अनुसूचित जनजाति (ST) 5
श्रेणी-1 4
श्रेणी-2A 9
श्रेणी-2B 6
श्रेणी-3A 4
श्रेणी-3B 4
महिलाएं 30
ग्रामीण 11
पूर्व सैनिक 6
दिव्यांग 6
तीसरा लिंग 1
कुल 116

 

विज्ञापन

क्या है आवेदन के नियम?

  • उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा बोलना आना जरूरी है।
  • उम्मीदवार का मैसूर नगर निगम में कम से कम 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
  • अनुभव दैनिक मजदूरी, संविदा, आउटसोर्सिंग या समान काम के लिए समान वेतन के आधार पर होना चाहिए।
  • STP/वेटवेल में काम करने वाले कर्मचारी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
  • UGD हेल्पर के लिए निगम की ओर से जमा किए गए ESI और PF के दस्तावेज संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित कराकर जमा करना जरूरी है।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना अधिसूचना जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी।


इतना मिलेगा वेतन

मैसूर नगर निगम की UGD हेल्पर भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपये से 46,675 रुपये प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • मैसूर नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय से अधिसूचना और आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन पत्र पर हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और हस्ताक्षर या बाएं अंगूठे का निशान करें।
  • आवेदन पत्र के अंत में दी गई घोषणा के नीचे भी हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान करें।
  • शैक्षिक योग्यता, उम्र और आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों की प्रतियां संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित करवाकर आवेदन के साथ लगाएं।

आवेदन पत्र भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे अध्यक्ष, चयन एवं प्रत्यक्ष भर्ती प्राधिकरण और आयुक्त, मैसूर नगर निगम, मैसूर के पास 9 अक्तूबर 2026 की शाम 5:30 बजे तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें