MRPL Assistant Engineer 2026: वेतन और सर्विस बॉन्ड
| ग्रेड |
शुरुआती बेसिक पे |
वेतनमान |
| E2 |
50,000 |
50,000 - 1,60,000 |
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग-सह-प्रोबेशन पर रखा जाएगा। बेसिक पे के अलावा DA, HRA/टाउनशिप में रहने की सुविधा, कैफेटेरिया लाभ, परफॉर्मेंस से जुड़ा वेतन और अन्य भत्ते कंपनी के नियमों के अनुसार मिलेंगे।
सर्विस बॉन्ड
चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से कम से कम 3 साल MRPL में सेवा करनी होगी। इसमें ट्रेनिंग और प्रोबेशन की अवधि भी शामिल होगी।
| श्रेणी |
सर्विस बॉन्ड राशि |
| सामान्य |
3,00,000 |
| EWS |
50,000 |
| ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (एनसीएल) |
50,000 |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
जनरल, OBC (NCL) और EWS उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 118 शुल्क देना होगा। इसमें 100 आवेदन शुल्क और 18 GST शामिल है। यह आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। बैंक या अन्य अतिरिक्त चार्ज उम्मीदवार को खुद देना होगा।