फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2023: महाराष्ट्र में समाज कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

Thu, 11 May 2023 12:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने समाज कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Recruitment 2023 Notification: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने समाज कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

MPSC की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य सरकार में समाज कल्याण अधिकारी, ग्रुप बी, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के 22 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
 

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: एमपीएससी समाज कल्याण अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु एक सितंबर, 2023 को 20 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मराठी का पूरा ज्ञान होना चाहिए। यदि वे पिछड़े वर्ग से संबंधित हैं तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री। अन्यथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समाज कल्याण विज्ञान या सामाजिक कार्य में डिग्री होना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 394 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 294 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें