एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक राहत वाली खबर है। एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी के 900 पदों के लिए होने वाली एमपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। एमपीएससी की ओर से इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है।
सभी पात्र उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण कई इलाकों में पाबंदियां लगी हुई थीं। इस वजहह से कई युवा उम्म्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर आंशिक राहत दी है। एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों को एक प्रारंभिक परीक्षा और फिर एक मुख्य परीक्षा के चरण से गुजरना होगा।