आज है आवेदन की आखिरी तारीख
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
MPSC Recruitment 2022
इतने पदों पर होगी भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग मेडिकल ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 427 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 394 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 294 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 अक्तूबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।