फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Group C Answer Key 2023: महाराष्ट्र ग्रुप-सी संयुक्त मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 14 Feb 2023 05:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Group C Answer Key:  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज संयुक्त मुख्य परीक्षा 2022 के पेपर-1 की पहली उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Group C Answer Key:  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज संयुक्त मुख्य परीक्षा 2022 के पेपर-1 की पहली उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2022 का पेपर-1 चार फरवरी को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 10,202 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। जो मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे।

एमपीएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2022 की जारी इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवार 18 फरवरी 2023 तक आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। इसके बाद एक पैनल इन आपत्तियों की जांच करेगा और एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।

एमपीएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के तहत ग्रुप-सी श्रेणी में विभिन्न राज्य सरकार के विभागों में 228 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • 'उम्मीदवारों की जानकारी' - उत्तर कुंजी पर जाएं।
  • ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2022 के लिए पीडीएफ बटन पर क्लिक करें।
  • MPSC Group C Mains की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और जांचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें