फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएससी: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द, पेपरलीक की शिकायतों के बाद लिया फैसला, आयोग ने क्या कहा? जानें

Wed, 26 Aug 2026 11:39 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पद की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। 22 मार्च 2026 को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा में पेपरलीक की शिकायतों के बाद आयोग ने यह फैसला लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पद की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह फैसला 22 मार्च 2026 को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद की गई शुरुआती जांच के आधार पर लिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले, 20 मार्च को ही कुछ उम्मीदवारों तक प्रश्नपत्र या उसके सवाल पहुंच गए थे। इसके बाद इन सवालों को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए भी फैलाया गया।

परीक्षा में गड़बड़ी की मिली शिकायतें

22 से 26 जुलाई 2026 के बीच आयोग को कुछ उम्मीदवारों और जनप्रतिनिधियों से ईमेल के जरिए शिकायतें मिलीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि 22 मार्च की परीक्षा से पहले, खासकर 20 मार्च को कुछ उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र या उसके सवाल मिल गए थे। इसके बाद प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से फैलाने का भी आरोप लगाया गया।

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आई गड़बड़ी

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने 27 जुलाई 2026 को मामले की जांच मुंबई पुलिस कमिश्नर को सौंप दी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने आयोग को शुरुआती जांच रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया सामने आया कि एक उम्मीदवार को प्रश्नों का सेट मिला था और उसे इसका फायदा हुआ।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

29 जुलाई 2025 को जारी हुआ था भर्ती विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर (ग्रुप-B) के पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई 2025 को विज्ञापन जारी किया था। स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च 2026 को राज्य के छह संभागीय मुख्यालयों पर ऑफलाइन हुई थी। इसका परिणाम 12 जून 2026 को जारी किया गया, जिसमें 506 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए योग्य पाया गया।

488 उम्मीदवारों के हुए इंटरव्यू

योग्य उम्मीदवारों में से 488 के इंटरव्यू 1 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किए गए। इंटरव्यू पूरा होने के बाद 22 जुलाई की शाम आयोग की वेबसाइट पर 488 उम्मीदवारों की अस्थायी सामान्य मेरिट सूची जारी की गई। इनमें 485 उम्मीदवार योग्य और तीन अयोग्य थे।

अब अगला चरण क्या होगा?

आयोग अब पहले जारी विज्ञापन के आधार पर परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। संबंधित उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और उनसे कोई परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। नई परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें