पीडीएफ में जारी हुआ परिणाम और कटऑफ
आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण नंबर दिए गए हैं, जो अब एमपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। साथ ही, आयोग ने कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जो न्यूनतम अंक हैं जिन्हें प्राप्त करना अनिवार्य था।
अब आगे क्या?
प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। मेंस परीक्षा में कुल 6 पेपर होंगे, जिनके लिए 800 अंक निर्धारित हैं। इसमें महाराष्ट्र का भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, इतिहास, मानव विकास और सामान्य अध्ययन जैसे विषय शामिल होंगे।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- MPSC Civil Services Result 2025 लिंक चुनें।
- स्क्रीन पर दिख रही पीडीएफ फाइल खोलें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl + F से अपना रोल नंबर खोजें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी और मेन्स परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।