कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 800 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ₹40 पोर्टल शुल्क भी देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अधिकृत MP Online कियोस्क केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य
प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Original ID) लेकर जाएं। पहचान सत्यापित होने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं:
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड (फोटोकॉपी भी मान्य)
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- फोटोयुक्त बैंक पासबुक
- सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
- अध्ययनरत छात्रों के लिए संस्थान प्रमुख द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड (अधिकतम 3 वर्ष पुराना)
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र