फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SSE Main 2024: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा मेन्स के लिए आवेदन शुरू, जानें रिक्तियां और परीक्षा तिथि

Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC State Service Main 2024: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा मेन्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
MPPSC State Service Main 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC State Service Main 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मेन्स 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमपीपीएससी एसएसई 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2024 है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बारवंत में स्थित परीक्षा केंद्रों में मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

जमा किए गए आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए आयोग 9 अगस्त से 7 सितंबर तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। आयोग 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
एसएसई मेन्स 2024 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां एसएसई के लिए और 14 रिक्तियां एसएफएस के लिए निर्धारित है। 

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EwS), और विकलांग व्यक्तियों (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in. पर जाएं
  • अब मुखपृष्ठ पर, "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें।
  • एसएसई मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें