फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Exam Tips: 16 फरवरी को होगी एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, सफलता के लिए अपनाएं स्मार्ट तरीके

Thu, 30 Jan 2025 08:18 AM IST
शिवम गर्ग अशोक कुमार सिंह, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

MPPSC Exam Tips: अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास परीक्षा के लिए बीस से भी कम दिन बचे हैं। परीक्षा के प्रारंभिक पड़ाव को पार करने के लिए मेहनत के साथ स्मार्ट रणनीति और हरेक मिनट मायने रखता है।
विज्ञापन
MPPSC Exam Tips - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Exam Tips: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) आगामी 16 फरवरी को अपनी सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिस्पर्धी राज्य सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 का आयोजन करने जा रहा है। इसके जरिये राज्य में प्रशासनिक और पुलिस के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां की जाती हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास परीक्षा के लिए बीस से भी कम दिन बचे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के प्रारंभिक पड़ाव को पार करने के लिए मेहनत के साथ स्मार्ट रणनीति और हरेक मिनट मायने रखता है। ऐसे में, आपका ध्यान पढ़े गए विषयों का ज्यादा से ज्यादा रिवीजन, सटीकता और समय प्रबंधन पर होना चाहिए। एक स्पष्ट, रणनीतिक तथा योजनाबद्ध दृष्टिकोण परीक्षा के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

60-30-10 का नियम

आप रोजाना जितने भी घंटे पढ़ाई करें, उसे ‘60-30-10 का नियम’ के आधार पर विभाजित कर लें। इसके अनुसार, 60 फीसदी समय रिवीजन के लिए, 30 प्रतिशत समय टेस्ट या थोड़े कठिन टॉपिक्स और बाकि बचे दस प्रतिशत का इस्तेमाल खुद को तरोताजा रखने के लिए करें। रिवीजन करते समय शॉर्ट नोट्स, माइंड मैप और फ्लैशकार्ड के जरिये केवल उच्च-वेटेज वाले विषयों और एमपी सामान्य अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें। प्रतिदिन दो मिनी मॉक टेस्ट जरूर हल करें।

रूझानों को समझें

अब पारंपरिक अध्ययन करने का समय नहीं बचा है। इसके बजाय, पिछले दस वर्षों के पेपर लें और पूछे जाने वाले प्रश्नों के रुझानों को जानने के लिए गंभीरता से उनका विश्लेषण करें। दोहराए गए विषयों, अक्सर पूछे जाने वाले एमपी जीके के तथ्यों या प्रश्नों और हर साल आने वाले विचार आधारित सवालों की पहचान करके उन्हें ज्यादा समय दें।
विज्ञापन

ब्लाइंड स्पॉट तकनीक

हर रात सोने से पहले, पांच ऐसे विषय या टॉपिक्स नोट कर लें, जिन्हें आप टालते जा रहे हैं या जिन पर आपकी पकड़ मजबूत नहीं है। इन्हें आपकी तैयारी का ‘ब्लाइंड स्पॉट’ कहते हैं। अगली सुबह, सबसे पहले इन विषयों के लिए कम से कम 45 मिनट का समय जरूर निकालें। इससे परीक्षा से जुड़ा कोई भी भाग आपसे छूटेगा नहीं।

सीसैट के लिए

सीसैट के प्रश्नों को हल करने के लिए गति के बजाय सटीकता पर ध्यान दें। मॉक टेस्ट में सबसे आसान 50 फीसदी प्रश्नों को पहले हल करें। इससे अच्छे अंक हासिल करने में मदद मिलेगी। गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए शॉर्ट-ट्रिक्स और अनुमान लगाने की तरकीबों का उपयोग करें। प्रतिदिन दो से तीन रीडिंग-कॉम्प्रिहेंशन पैसेज जरूर हल करें।

एमपी जीके और करंट अफेअर्स

पिछले छह महीनों के करंट अफेअर्स को अच्छी तरह से पढ़ लें। समाचारों और घटनाओं के शॉर्ट-नोट्स बनाते चलें। राज्य कि जनजातियों, लोक नृत्य, त्योहार, नदियों, राष्ट्रीय उद्यान, सरकारी योजनाओं आदि पर भी ध्यान दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें