आवेदन शुल्क (Application Fee)
डेंटल सर्जन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। एससी (SC)/एसटी (ST)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/ मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250+ जीएसटी निर्धारित किया गया है। अन्य राज्य (मध्य प्रदेश के बाहर) के सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपये+ जीएसटी का शुल्क भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के दौरान आवश्यक दस्तावेज जैसे BDS डिग्री प्रमाणपत्र, राज्य दंत परिषद पंजीकरण प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए, उसे भरने के बाद एक बार पुनः जांच करें।