MPPSC Dental Surgeon Notification Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल सर्जन के 350 से अधिक पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को डेंटल सर्जन में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से चालू होगी।
MPPSC Dental Surgeon Recruitment: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) ने डेंटल सर्जन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 385 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रिक्ति विवरण
वर्ग
रिक्तियां
आरक्षित वर्ग
99
अनुसूचित जाति
58
अनुसूचित जनजाति
98
अन्य पिछड़ा वर्ग
92
ईडब्ल्यूएस
38
कुल
385
विज्ञापन
पात्रता मानदंड
मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस/समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ स्थायी पंजीकरण होना जरूरी है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए, परंतु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश में डेंटल सर्जन के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश से बाहर के सभी अभ्यर्थी को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।