पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस/समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अवाला, मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ स्थायी पंजीकरण होना जरूरी है।
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए, परंतु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्य प्रदेश से बाहर के सभी अभ्यर्थी को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।