फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Result: समाजशास्त्र-भूगोल विषयों के लिए एमपी सहायक प्रोफेसर भर्ती के नतीजे जारी, इस लिंक से देखें सूची

Tue, 28 Oct 2025 07:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC Assistant Professor Result 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम जारी कर दिए हैं। समाजशास्त्र व भूगोल विषयों के लिए हुए परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Assistant Professor Result 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज, 28 अक्तूबर 2025 को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परिणाम समाजशास्त्र (Sociology) और भूगोल (Geography) विषयों के लिए जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इन विषयों की लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत समाजशास्त्र विषय में कुल 92 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा। आयोग ने इंटरव्यू के लिए 337 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। समाजशास्त्र विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी।

इसी प्रकार, भूगोल विषय में कुल 96 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग की ओर से जारी सूची में 351 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य पाया गया है। भूगोल विषय की परीक्षा भी 1 जून 2025 को ही आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPSC Assistant Professor Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “What's New” सेक्शन में जाएं।
  • वहां “MPPSC Assistant Professor Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र एवं भूगोल) परिणाम 2025 की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए कीबोर्ड से "Ctrl+F" दबाएं।
  • अपना नाम या रोल नंबर मिलने के बाद पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपने परिणाम की एक प्रिंट कॉपी निकाल लें।
समाजशास्त्र विषय के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची
भूगोल विषय के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के परिणाम केवल MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या लिंक से सावधान रहें और केवल आयोग की वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें