परीक्षा तिथि
एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक इतिहास के लिए परीक्षा 17 फरवरी को होगी। इसी तरह राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को, सहायक संचालक (उद्यानिकी) 2023 के लिए परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की जाएगी।
आदिकारिक नोटिस में लिखा है, "साक्षात्कार हेतु अर्ह आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।"
कॉल लेटर डाक से नहीं भेजा जाएगा
उम्मीदवार ध्यान दें, साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाक से उम्मीदवारों के घर नहीं भेजा जाएगा, उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को पहले एडमिट कार्ड दिखाए बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।