मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MP HSTET Schedule 2023: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP HSTET Notice 2023) का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवारों ने एमपी के हाई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
परीक्षा कार्यक्रम
मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 से 27 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। MP HSTET 2023 परीक्षा 01 मार्च, 2023 से दो पालियों- 9.00 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आयु-सीमा और जरूरी प्रतिशत अंक
बता दें कि एमपी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एचएसटीईटी परीक्षा देनी होती है। परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को कम से कम 60% और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को 50% अंक लाने की जरूरत होती है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।