फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 06 अप्रैल से होगी शुरू

Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021
विज्ञापन

MPPEB Police Constable Exam 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किए हैं। बता दें कि पहले यह भर्ती परीक्षा 6 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन अब यह एक 6 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर इससे संबंधित सूचना भी जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले भी इसकी आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया था। पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दिया गया था। बता दें कि 10 फरवरी तक 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर चुके थे। इस प्रतियोगियी परीक्षा में उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते पद हासिल करना काफी कठिन साबित होगा। 

ध्यान दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस भर्ती के तहत कांस्टेबल (रेडियो) के 138 पदों पर और कांस्टेबल (जीडी) के 3862 पदों पर यानी कुल 4000  पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें