मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) द्वारा MP HC जिला जज एंट्री लेवल मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट यानी mphc.gov.in पर उपलब्ध हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा सितंबर 2019 माह में आयोजित की जाएगी। एमपीएचसी जिला जज एंट्री लेवल भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक निकाले गए थे। प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी, 2019 को आयोजित की गई थी। उसी का परिणाम 24 जुलाई, 2019 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके एमपीएचसी जिला जज एंट्री लेवल मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।