रिक्त पदों का विवरण
- सीधी भर्ती- 139 पद
- सीधी भर्ती बैकलॉग- 08 पद
- संविदा भर्ती- 10 पद
15 मई से होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश में ग्रुप 1 भर्ती के तहत 157 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती की परीक्षा 15 मई 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और सामान्यजन (केवल मध्य प्रदेश के निवासी) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
MPESB Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'MP Group-1 Recruitment Notification 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करे और फिर लॉगिन करें।
- इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करे।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।