फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Teacher Jobs: एमपी में निकली शिक्षकों की 10 हजार से अधिक नौकरियां, इस दिन से करें आवेदन, जानें योग्यता

Sat, 18 Jan 2025 01:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल  शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल और संगीत-गायन-वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन-वादन और नृत्य) के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
MPESB MP Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB MP Teacher Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होंगी और 11 फरवरी को समाप्त होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन, नृत्य) चयन परीक्षा 2024 से शिक्षकों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Vacancy Details: रिक्ति विवरण

 
श्रेणी पद नाम विषय/क्षेत्र पद संख्या (कुल) स्कूल शिक्षा विभाग जनजातीय कार्य विभाग
माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शिक्षक (विषय) अकादमिक 7929 7082 847
  माध्यमिक शिक्षक (खेल) खेल 338 - -
  माध्यमिक शिक्षक (संगीत) गायन वादन 392 - -
प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक शिक्षक (खेल) खेल 1377 724 653
  प्राथमिक शिक्षक (संगीत) गायन वादन 452 422 30
  प्राथमिक शिक्षक (नृत्य) नृत्य 270 - -

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

 

माध्यमिक शिक्षक

  • विषय शिक्षक: संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री, तथा दो वर्षीय शिक्षा स्नातक।
  • खेल शिक्षक: शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री या समकक्ष। इसमें एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा इसमें आवेदन कर सकेंगे।
  • संगीत शिक्षक (गायन एवं वादन): संगीत में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

प्राथमिक शिक्षक

  • खेल शिक्षक: शारीरिक शिक्षा में उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • संगीत शिक्षक (गायन और वाद्य): संगीत में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • नृत्य शिक्षक: नृत्य में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

Age Limit: आयु सीमा

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष आयु निर्धारित है। सभी महिला अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट लागू है।
विज्ञापन

Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा

इन पदों के लिए परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी। इनमें बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें