कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 निर्धारित किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है।
स्क्राइब और एक्स्ट्रा टाइम के लिए नियम
अगर कोई उम्मीदवार लिखने के लिए सहायक (स्क्राइब) लेना चाहता है, तो उस सहायक की पढ़ाई उम्मीदवार की योग्यता से एक स्तर कम होनी चाहिए। जैसे अगर परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है, तो सहायक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। जरूरतमंद अभ्यर्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। 3 घंटे की परीक्षा में 1 घंटा, 2.30 घंटे की परीक्षा में 50 मिनट, 2 घंटे की परीक्षा में 40 मिनट और 1.30 घंटे की परीक्षा में 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का परीक्षा कक्ष कोशिश करके ग्राउंड फ्लोर पर रखा जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद, “Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर और ईमेल से)।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें (नाम, पता, योग्यता आदि) और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।