फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Exam Date: एमपी में नर्सिंग ऑफिसर सहित 1170 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित; देखें पूरा कार्यक्रम

Sat, 08 Feb 2025 02:15 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Group 5 Exam Date 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप-5 के 1170 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
MPESB Group 5 Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Group 5 Exam Date 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप 5 के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर (MPESB Group 5 Exam Date 2025) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य समकक्ष 1170 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

MPESB Group 5 Exam Date 2025: कब होगी एमपीईएसबी ग्रुप 5 की परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल मंडल के ग्रुप 5 के तहत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
पेपर कोड पेपर नाम परीक्षा तिथि रिपोर्टिंग समय परीक्षा शहर
A नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स 18, 19 और 20 फरवरी 7:30 AM और 12:30 PM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
B फार्मासिस्ट ग्रेड-2 20 फरवरी 12:30 PM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
C लेबोरेट्री टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्नीकल असिस्टेंट  21 फरवरी 7:30 AM और 12:30 PM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
D रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियोग्राफर/रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन 19 फरवरी 2025 12:30 PM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
E ओ.टी. टेक्नीशियन 19 फरवरी 2025 7:30 AM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
F ओप्टोमेट्रिस्ट 16 फरवरी 2025 7:30 AM भोपाल
G डेंटल हाईजिनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल टेक्नीशियन 15 फरवरी 2025 12:30 PM भोपाल
H प्रोस्थेटिक एंड ऑर्थोटिक टेक्नीशियन स्पीच थेरेपिस्ट 22 फरवरी 2025 7:30 AM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
I स्पीच थेरेपिस्ट 15 फरवरी 2025 12:30 PM भोपाल
J रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन 18 फरवरी 7:30 AM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
K एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन 16 फरवरी 2025 12:30 PM भोपाल
L ई.ई.जी. टेक्नीशियन 21 फरवरी 2025 7:30 AM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
M सी.एस.एस.डी. टेक्नीशियन  18 फरवरी 2025 7:30 AM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
N लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओ.पी.ड़ी. अटेंडेंट, ड्रेसर, डायलिसिस अटेंडेंट, ओ.टी. अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ.टी. सहायक, ड्रेसर, तकनीकी सहायक  22, 24 और 25 फरवरी 7:30 AM और 12:30 PM एडमिट कार्ड में उल्लेख किया जाएगा
O टीबी एंड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजीटर 16 फरवरी 2025 12:30 PM भोपाल
P एलर्जी टेक्नीशियन, पी.एफ.टी. टेक्नीशियन, रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट, स्लीप टेक्नीशियन 18 फरवरी 2025 12:30 PM उल्लेख एडमिट कार्ड में
Q ई.सी.जी. टेक्नीशियन 15 फरवरी 2025 7:30 AM भोपाल
R कैथलैब टेक्नीशियन 16 फरवरी 2025 7:30 AM भोपाल
S डायलिसिस टेक्नीशियन 16 फरवरी 2025 12:30 PM भोपाल
U सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 18 फरवरी 2025 7:30 AM उल्लेख एडमिट कार्ड में

 

विज्ञापन

MPESB Group 5 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा का समय
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
MPESB Group 5 Admit Card 2024: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर "MPESB Group 5 Paramedical & Nursing Staff Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।  
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।  
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • फिर, डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड को अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें