आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए रखा गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।
- सामान्य वर्ग/अनारक्षित: 500 रुपए
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
- मध्यप्रदेश निवासी दिव्यांगजन: 200 रुपए
- विभागीय परीक्षा (SC/ST/OBC/EWS): 100 रुपए
एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करें?
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "नवीनतम अपडेट" अनुभाग के अंतर्गत "ऑनलाइन फॉर्म- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025" पर क्लिक करें।
- अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करें।