एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें यह विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा सेंटर का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
- परीक्षा के विषय
- परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
परीक्षा में भाग लेने के लिए गाइडलाइंस
एमपीईएसबी शिक्षक परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस निर्धारित की गई हैं।
- उम्मीदवार का आधार कार्ड पंजीकृत और सत्यापित होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा, परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा, जैसे कि मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र।
- परीक्षा केन्द्र में समय पर रिपोर्टिंग करना भी जरूरी है, क्योंकि विलंब से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, केल्कुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः निषिद्ध रहेगा, ताकि परीक्षा में नकल और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
MP Teacher Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card - MP Middle & Primary Teacher Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और माता के नाम के पहले दो अक्षर तथा आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा में साथ ले जाएं।