फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को मिली ये छूट

Tue, 24 Nov 2020 03:46 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में तीन सेंटी मीटर की छूट देने का फैसला लिया गया है। सूबे की सरकार ने तय किया है कि पुलिस भर्ती में अगली महिला आरक्षक की भर्ती 155 सेंटी मीटर ऊंचाई पर होगी। अब पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 सेंटी मीटर की बजाय 155 सेंटीमीटर होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दसवीं पास के लिए यहां निकली हैं नौकरियां, सैलरी 47 हजार से ज्यादा

इस बात की जानकारी सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है और ऊंचाई में तीन सेंटीमीटर की छूट दी है। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई का मापदंड तीन सेंटीमीटर घटा दिया गया है। सरकार के इस फैसला का लाभ पुलिस विभाग में भर्ती होने वाली महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC CAPF: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक


आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। सूबे के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने चार हजार पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के लिए विस्तृत अधिसूचना 25 नवंबर को जारी होगी। इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के ये कुल पद आगे चलकर घट-बढ़ भी सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 और लिखित परीक्षा की तिथि 6 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें