फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Police Vacancy: मध्य प्रदेश पुलिस में आने वाली है 9,662 पदों पर भर्ती, ESB जल्द जारी करेगा नोटिस

Thu, 23 Jul 2026 08:55 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य कुल 18 हजार पुलिस पदों पर भर्ती करना है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Police Vacancy: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने विभिन्न पदों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी और विस्तृत भर्ती विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।


विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 9,662 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद आरक्षक (जीडी) के हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है-
 
पद का नाम पदों की संख्या
आरक्षक (जीडी) 7,500
आरक्षक (चालक) 1,000
सहायक उपनिरीक्षक (आशुलिपिक) 520
उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) 312
सूबेदार (आशुलिपिक) 135
सूबेदार 81
उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) 69
उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) 22
उपनिरीक्षक (आयुध) 10
उपनिरीक्षक (फोटो) 9
उपनिरीक्षक (क्यूडी) 4
कुल पद 9,662
 

ESB जल्द जारी करेगा विस्तृत नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। नोटिफिकेशन में आवेदन की तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

सरकार का लक्ष्य 18 हजार पुलिस पद भरना

सरकार का लक्ष्य राज्य में कुल 18 हजार पुलिस पदों पर भर्ती करना है। फिलहाल 9,662 पदों को मंजूरी मिली है, जबकि बाकी पदों के लिए भी जल्द स्वीकृति जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल भी हुई थी बड़ी भर्ती

पिछले वर्ष मध्यप्रदेश सरकार ने 8,500 पुलिस पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी। इस वर्ष भी बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार का उद्देश्य पुलिस बल को मजबूत बनाना और मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में शामिल करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें