कितनी हैं वैकेंसी?
इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 679 पदों में 458 सामान्य, 92 होमगार्ड और 59 पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
आयु सीमा
19 अप्रैल 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य: अधिकतम 33 वर्ष
- एससी/एसटी/ओबीसी: अधिकतम 38 वर्ष
- सरकारी कर्मचारी/होमगार्ड: 38 वर्ष
- पूर्व सैनिक: सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त छूट
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन तीन चरणों में होगा:
- स्किल टेस्ट (क्वालिफाइंग)
- बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक)
- इंटरव्यू (25 अंक)
बैंड टेस्ट में सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 40% अंक जरूरी हैं।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान पहले साल 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% स्टाइपेंड मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार 5 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
- “MP Police Constable Band Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।