योग्यता क्या होनी चाहिए?
- राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना जरूरी है।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- CPCT जरूरी: उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए। यदि चयन के समय CPCT नहीं है, तो नियुक्ति के बाद 3 वर्ष के भीतर इसे पास करना होगा।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र: उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में लाइव पंजीकरण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों पर लागू होगी। सामान्यतः किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
देखें आधिकारिक नोटिस