फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB PAT Result 2026: एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Thu, 18 Jun 2026 05:55 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB PAT Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मंडल ने बीएससी और बीटेक पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। बीटेक में पीयूष साहू ने और बीएससी में कुणाल परमार ने टॉप किया है।
 
विज्ञापन
MPESB PAT Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB PAT Result 2026: मध्य प्रदेश में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की राह देख रहे हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT)–2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह परीक्षा मण्डल द्वारा दिनांक 08 मई 2026 को मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

12,550 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 16,725 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 12,550 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 4,175 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।

टॉप-10 कैंडिडेट्स की लिस्ट

बीटेक पाठ्यक्रम के लिए जबलपुर के पीयूष साहू ने टॉप किया है। पीयूष ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। वहीं, बीएससी पाठ्यक्रम में भोपाल के कुणाल परमार ने 100 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें...

इन प्रमुख पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में मिलेगा प्रवेश

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा:
  • बी.एससी. (आनर्स) (कृषि) - B.Sc. (Hons) Agriculture
  • बी.एससी. (आनर्स) (उद्यानिकी) - B.Sc. (Hons) Horticulture
  • बी.एससी. (आनर्स) (वानिकी) - B.Sc. (Hons) Forestry
  • बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) - B.Tech. Agricultural Engineering

यहां देखें बीटेक की मेरिट सूची...

यहां देखें बीएससी की मेरिट सूची...

काउंसलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन

अभ्यर्थियों को उनके पात्रता और मेरिट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया से पूर्व, संबंधित विश्वविद्यालय अथवा काउंसलिंग समिति द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन (Verification) और परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद ही प्रवेश संबंधी आगे की कार्रवाई पूरी होगी। काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालय या काउंसलिंग समिति द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'PAT-2026 परीक्षा परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
  • आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें