कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा शुरू हो गई है। MTS भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांचजुलाई 2022 से शुरू हुई है और यह 26 जुलाई 2022 तक चलेगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर दी है जबकि अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिनपहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती की जानी है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे थे। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
एक तिहाई से भी अधिक अभ्यर्थी हैं यूपी बिहार से :
MTS भर्ती का हमेशा से यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त क्रेज रहा है और कुछ ऐसा ही क्रेज MTS भर्ती 2021 को लेकर भी इन दोनों राज्यों के अभ्यर्थियों के बीच है। दरअसल यूपी और बिहार SSC के सेंट्रल रिजन में आते हैं और इस रीजन से MTS/हवलदार भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की संख्या कुल अभ्यर्थियों की संख्या के एक तिहाई से भी अधिक है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे देश से इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37.94 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इनमें से लगभग 13.28 लाख अभ्यर्थी SSC के सेंट्रल रीजन यानी यूपी और बिहार से हैं।
किस पैटर्न पर हो रही है परीक्षा :
हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमेंप्रत्येक गलत उत्तर के लिए उनका 0.25 मार्क्स काटा जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पैटर्न और इसका पूरा सिलेबस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।