यूपी पावर कॉर्पोरेशन में जल्द ही 60 हजार से भी अधिक भर्तियां निकलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हजार पदों पर स्थाई नियुक्ति होंगी और बाकी को संविदा और एजेंसियों के जरिए नियुक्ति दी जाएगी।
इतना ही नहीं इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के फ्रेशर्स को भी मौका दिया जा सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है। पॉलीटेक्निक डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। यह वैकेंसी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए निकाली जाएगी।
योगी सरकार द्वारा प्रदेश में 5 बड़े बिजली उत्पादन गृह (पावर हाउस) बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा लघु विद्युत उत्पादन गृह भी बनाए जा रहे हैं। इन सभी स्थानों पर कर्मचारियों की कमी को देखते हुए भविष्य में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जा सकती हैं।
केंद्रीय एजेंसी करेगी भर्तियां
ये भर्तियां एक केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से की जाएंगी। इसमें इंजीनियरों के अलावा नॉन टेक्नीकल पदों पर भी वैकेंसी निकाली जा सकती हैं। विद्युत सेवा आयोग इस भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करेगा। यह भर्तियां बिजली विभाग के उत्पादन निगम, ट्रांसमिशन निगम, पावर कॉर्पोरेशन निगम, व अन्य में की जानी हैं।