कैसे होगा चयन?
- आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग: आवेदन की संख्या और उम्मीदवार की योग्यता/मैट्रिकुलेशन परीक्षा के अंक के आधार पर चयन किया जा सकता है।
- लिखित परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उनके मूल प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और पिछला अनुभव भी सही होने की पुष्टि की जाएगी।
कहां भेजना होगा आवेदन?
आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को A4 साइज के कागज पर टाइप किया हुआ आवेदन तैयार करना होगा और इसे निर्दिष्ट पते पर डाक द्वारा भेजना होगा। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और डाक टिकट लगा हुआ स्व-संबोधित लिफाफा भी संलग्न करना अनिवार्य है।
कमांडेंट, मुख्यालय एसी सेंटर और स्कूल, पिन 900476, सी/ओ 56 एपीओ।