फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA Recruitment 2025: गृह मंत्रालय में नौकरी का मौका, 2.15 लाख तक वेतन! जानें निदेशक के कितने पदों पर होगा चयन

Sun, 22 Jun 2025 02:05 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MHA Vacancy 2025: गृह मंत्रालय में नौकरी का शानदार अवसर आया है। योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए निदेशक पदों पर भर्ती निकली है। मंत्रालय ने ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHA Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो गृह मंत्रालय में काम करने का यह बेहतरीन मौका हो सकता है। मंत्रालय की ओर से निदेशक (Director) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

गृह मंत्रालय में निदेशक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर भेजना होगा।

मंत्रालय ने फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी शुरुआती जानकारी दी गई है। विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों को जल्द ही पूरा नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने के 60 दिन के भीतर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देर न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इतना मिलेगा वेतन

गृह मंत्रालय में निदेशक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान मिलेगा। इन पदों के लिए सैलरी रुपये 1,23,100 से लेकर रुपये 2,15,900 प्रतिमाह तक निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें