फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2022: CBT 1 के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट और 23 भाषाओं में दे सकते हैं दूसरे चरण की परीक्षा, इस भर्ती से जुड़ी कुछ अहम बातें जानें यहाँ

Sat, 11 Jun 2022 11:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के जरिये कुल 7301 पदों पर भर्ती की जानी है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है। SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि उनका एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा। हालांकि यह उम्मीद जरूर लगाई जा रही है कि आयोग एग्जाम शुरू होने से 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर सकती है। जबकि उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये MTS के 3,698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीयनारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहेहैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

CBT 1 के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट :

MTS भर्ती में CBT 1 के मार्क्स के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और इसलिए CBT 1 में अभ्यर्थियों का बेहतर प्रदर्शन करना बेहद आवश्यक है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है। हालांकि अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के टियर 1 के मार्क्स नॉर्मलाइज करने के बाद एक समान हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में टियर 2 में ज्यादा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता जरूर दी जाएगी। वहीं हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए भी टियर 1 के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जा सकती है।

23 भाषाओं में दे सकते हैं दूसरे चरण की परीक्षा :

MTS एवं हवलदार की इस भर्ती में दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक 50 अंक के डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। इस पेपर में अभ्यर्थियों को एक शार्ट निबंध और एक लेटर लिखना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में इंग्लिशया संविधान की आठवीं अनुसूची में मौजूद किसी भी भाषा में अपनी कॉपी लिख सकते हैं। अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी अपनी कॉपी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगू या उर्दू में से किसी एक भाषा में लिख सकते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें