फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCL Recruitment: असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास कर सकते हैं आवेदन

Fri, 17 Apr 2026 01:11 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Notification: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCL Recruitment 2026: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने वर्ष 2026 के लिए एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) और तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) पद के लिए उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कम से कम 3 साल) या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। यह पद तकनीकी ज्ञान और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए है।

विज्ञापन


वहीं तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (प्रशिक्षु) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (2 साल) और कम से कम 1 साल का अनुभव या प्रशिक्षण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास एलटी परमिट या 440-550 वोल्ट का मान्य परमिट भी होना आवश्यक है।

Age Limit: आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए (28 मई 2026 तक)। सामान्य (UR) और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, कुल मिलाकर किसी भी उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सहायक फोरमैन और तकनीशियन पदों के लिए सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये (1000+180 GST) आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवार और CIL व उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम कुल रिक्तियां अनारक्षित ईडब्ल्यूएस एससी एसटी ओबीसी (NCL)
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु), टी एंड एस ग्रेड-सी (E&M) 150 60 15 24 33 18
तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (प्रशिक्षु), श्रेणी-III (E&M) 350 140 35 56 77 42
कुल 500 200 50 80 110 60
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) और तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) पदों के लिए लगभग 47,330 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा, जो NCWA-XI के अनुसार तय है, या फिर लगभग 1,583 रुपये प्रति दिन के हिसाब से भी भुगतान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें