फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mazagon Dock Recruitment 2022: 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 30 Sep 2022 10:12 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Mazagon Dock Recruitment 2022: माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1041  गैर-कार्यकारी रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mazagon Dock Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, की ओर से गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 30 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इतने पदों पर होनी है भर्ती
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1041  गैर-कार्यकारी रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेल्डर, फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

कब होगी परीक्षा?
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को जारी होगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है। 

क्या है जरूरी पत्रता?
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और एक्सपीरियंस वेरीफिकेशन के दौर से गुजरना होगा। एमडीएल की भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।  सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी और भूत पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को इस तरह के प्रसंस्करण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 
  • सबसे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमडीएल की वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  • होम पेज पर करिअर सेक्शन में जाएं और माझगांव डॉक भर्ती की तलाश करें।
  • इसके बाद नॉन एग्जीक्यूटिव टैब पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवारों को प्रासंगिक विवरण ध्यानपूर्वक भरकर खुद को पंजीकृत करना चाहिए।
  • फिर ई-मेल द्वारा भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें