इतने पदों पर होनी है भर्ती
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1041 गैर-कार्यकारी रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेल्डर, फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा?
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को जारी होगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है।
क्या है जरूरी पत्रता?
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और एक्सपीरियंस वेरीफिकेशन के दौर से गुजरना होगा। एमडीएल की भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी और भूत पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को इस तरह के प्रसंस्करण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।