आवेदन शुल्क
मणिपुर हाई कोर्ट सिस्टम असिस्टेंट भर्ती में अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार शुल्क जमा करने के बाद ही ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक भर पाएंगे।
वहीं, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
आयु सीमा
हाई कोर्ट सिस्टम असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 41 वर्ष और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है।