महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नौ नवंबर 2022 को कॉन्स्टेबल और ड्राइवर की भर्ती के संबंध में अधिसूचना और अन्य विवरण जारी किया गया है। इसे पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट e.policerecruitment2022.mahait.org और मुंबई पुलिस पर प्रकाशित किया गया है।
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 12वीं पास होना चाहिए। महाराष्ट्र पुलिस चालक पदों के लिए, ड्राइविंग में अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की तारीख, सटीक पात्रता मानदंड, चयन मानदंड और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे।