आयु-सीमा
महाराष्ट्र वनरक्षक भारती 2023 के लिए आवेदक की आयु 01 जनवरी 2023 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों और विनियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू होगी। यह आयु सीमा वन रक्षक पदों के लिए है। जबकि अन्य पदों के लिए आयु-सीमा सामान्य श्रेणी के लिए 18 से 40 वर्ष और बैकवर्ड श्रेणी के लिए 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, बैकवर्ड क्लास, एडीडी, ऑर्फंस के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
वन रक्षक के लिए उम्मीदवार को कम से कम एक विषय या तो विज्ञान या गणित या भूगोल या अर्थशास्त्र के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी यदि उन्होंने माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (10वीं) उत्तीर्ण की हो। आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके साथ ही हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
चयन प्रक्रिया
महाराष्ट्र फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, चिकित्सीय परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन शामिल है।