डीईओ के लिए कैसे होगा चयन?
- लिखित परीक्षा: 25 अंकों की होगी। इसमें 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। पास होने के लिए कम से कम 10 अंक जरूरी हैं।
- कौशल परीक्षण: यह भी 25 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवार के कंप्यूटर कौशल की जांच की जाएगी। इसमें कम से कम 10 अंक हासिल करना जरूरी है।
- मौखिक परीक्षा: इसके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं। इसमें पास होने के लिए कम से कम 20 अंक चाहिए। उम्मीदवार की मानसिक सतर्कता, कौशल, रवैया, नैतिकता, चरित्र और कंप्यूटर, नेटवर्क, डेटाबेस व ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी का आकलन किया जाएगा।
- मौखिक परीक्षा के लिए चयन: लिखित-सह-कौशल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों में से 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन: लिखित, कौशल और मौखिक परीक्षा में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
- अंक समान होने पर: दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर 15,000 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा।