फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना जिला न्यायाल: 10वीं-आईटीआई पास हैं? कोर्ट में निकलीं लिफ्ट ऑपरेटर की नौकरियां; इंटरव्यू होगा से चयन

Sun, 27 Sep 2026 05:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

लुधियाना जिला न्यायालय में लिफ्ट ऑपरेटर के 6 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने सितंबर 2026 में लिफ्ट ऑपरेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। लिफ्ट ऑपरेटर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। वेतन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लुधियाना के उपायुक्त द्वारा तय नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 12 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। उम्मीदवारों का साक्षात्कार 16 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे न्यायिक न्यायालय परिसर, लुधियाना में होने की संभावना है। विज्ञापन में दी गई 6 पदों की संख्या अस्थायी है। प्रशासनिक जरूरत के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। कार्यालय को उपलब्ध पदों से ज्यादा उम्मीदवारों की मेरिट या वेटिंग लिस्ट तैयार करने का अधिकार भी रहेगा।
 
वर्ग पदों की संख्या
ईएसएम (महिला) 1
बीसी (महिला) 1
एससी 1
पीडब्ल्यूबीडी (कम दृष्टि) 1
सामान्य (ईडब्ल्यूएस) (महिला) 1
सामान्य (महिला) 1
कुल 6

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

लिफ्ट ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी इस तारीख के आधार पर ही उम्मीदवार की आयु की गणना की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है। मैट्रिक में पंजाबी एक विषय के रूप में पढ़ी और पास की होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी सरकारी संस्थान से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या इसके बराबर की योग्यता भी जरूरी है।

विज्ञापन

इंटरव्यू से होगा चयन

लिफ्ट ऑपरेटर पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन भरना होगा। फॉर्म में सभी जानकारी साफ-साफ और कैपिटल लेटर्स में भरनी होगी। इसके साथ साइन किया हुआ आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज भी भेजने होंगे।

आवेदन भेजते समय इन बातों का रखें ध्यान

डाक से भेजे जाने वाले लिफाफे पर “APPLICATION FOR THE POST OF LIFT OPERATOR ON CONTRACT BASIS-2026” लिखना जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी वाले आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे और इस बारे में कार्यालय की ओर से कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। डाक में देरी या गलत जगह पहुंचने की जिम्मेदारी कार्यालय की नहीं होगी। तय तारीख के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इंटरव्यू के दिन जरूरी दस्तावेज लाएं

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन कम से कम एक फोटो आईडी प्रूफ और अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट व मार्कशीट साथ लानी होगी। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टेस्ट या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी तरह का टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें