फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में नौकरी के मौके, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी

Mon, 27 Jul 2020 12:33 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
Loksabha Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। कुछ समय पहले भारत की संसद, लोकसभा ने नौकरी के लिए वज्ञापन जारी किया था। इसके मुताबिक, लोकसभा में 47 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यहां ट्रांसलेटर के पद खाली हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं है। कुछ घंटों बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2020 यानि आज शाम तक आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, जरूरी योग्यता आदि की जानकारी आगे दी जाएगी। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई 2020

पदों का विवरण
अनुवादक : 47 पद

 

विज्ञापन

3 of 5
job
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री के साथ-साथ हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आगे दिए विज्ञापन लिंक को देखें।  

आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की है।

 

4 of 5
jobs
आवेदन कैसे करें
इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2020 को या उससे पहले दिए गए प्रारूप के माध्यम से भारत की संसद, लोक सभा भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र में विभिन्न कॉलमों को सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को स्कैन करें और ई-मेल पते recruitment-lss@sansad.nic.in पर ई-मेल करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jobs
अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें...
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें - SEBI: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां ऑफिसर ग्रेड-ए के पद हैं खाली

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें