फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE: रेलवे, लोक सेवा आयोग समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन

Wed, 11 Dec 2019 02:22 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में क्लर्क समेत कई पद खाली
  • जल विद्युत निगम में नौकरी का मौका
  • उत्तर प्रदेश : रेलवे में नौकरी की भरमार
  • 10वीं और स्नातकों के लिए कई विभागों में नौकरियां
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन विभागों में निकली नौकरियां आपके लिए हैं। हम आपको रोज केंद्र और राज्य में हो रही सरकारी विभागों में नियुक्तियों से अवगत करते हैं। रेलवे, बैंकिग और टीचिंग से लेकर केंद्र व राज्य सरकार के अन्य विभागों में निकली नौकरियों की पूरी जानकारी यहां आपको मिल जाएगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। तो आइए एक नजर डालते हैं, इन विभागों में निकली भर्तियों पर...
विज्ञापन
sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:37 PM, 11-Dec-2019

उत्तर प्रदेश रेलवे में नौकरी की भरमार

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने एक्ट अपरेंटिस ट्रेनी के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए विज्ञप्ति निकाली है। उम्मीदवार संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

01:35 PM, 11-Dec-2019

लोक सेवा आयोग में स्नातकों को मिलेगा मौका

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां डिप्टी कलक्टर, डीएसपी, राजस्व विभाग, जनसम्पर्क और वित्त विभाग समेत कई अन्य जगहों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए लिंक से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:49 PM, 11-Dec-2019

हाईकोर्ट में क्लर्क पदों पर हो रहीं नियुक्तियां

उच्च न्यायालय ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। ये नियुक्तियां क्लर्क के रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, पदों की संख्या आदि के बारे में जानकारी के लिए दी गई लिंक क्लिक करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:11 PM, 11-Dec-2019

10वीं पास के लिए परिवहन विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां

रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने ड्राइवर और ड्राइवर-कम-कंडक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:22 AM, 11-Dec-2019

8वीं पास के लिए समूह 'ग' के पदों पर करें आवेदन

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। शिक्षा परिषद द्वारा समूह 'घ' (Group D) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।  

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
10:33 AM, 11-Dec-2019

असिस्टेंट के पदों पर 65 हजार से ज्यादा की सैलरी

नागरिक आपूर्ति निगम में भर्तियां होने जा रही हैं, जिस के लिए TNCSC ने आवेदन मांगे हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। जो उम्मीदवार ये नौकरी पाने के इच्छुक हैं, वे TNCSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:17 AM, 11-Dec-2019

12वीं पास के लिए यहां है नौकरी का मौका

परमाणु ईंधन परिसर हैदराबाद (NFC) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। ये भर्तियां चालक-सह-पंप ऑपरेटर-सह-फायरमैन, उप-अधिकारी-बी, स्टेशन अधिकारी-ए और वैज्ञानिक अधिकारी-सी (चिकित्सा-सामान्य ड्यूटी) के पदों पर होने जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:00 AM, 11-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE: रेलवे, लोक सेवा आयोग समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर टाइपिस्ट समेत कई पद खाली

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने नाैकरी से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी की है। ये भर्तियां जीआईएस / जीपीएस सर्वेयर, लेखाकार सह लिपिक, कंप्यूटर विश्लेषक / ऑपरेटर और कंप्यूटर टाइपिस्ट के पदों पर होने जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें