फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE Updates: रेलवे समेत कई विभाग दे रहे हैं नौकरी का मौका, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 27 Nov 2019 03:33 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:33 PM, 27-Nov-2019

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) और डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:29 PM, 27-Nov-2019

SHAR Recruitment 2019 : सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र संगठन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां तकनीशियन बी और ड्राफ्ट्समैन बी के पदों पर हाेने जा रही है। अभ्यर्थी के लिए पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2019 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:19 PM, 27-Nov-2019

SJVN Recruitment 2019 : एसजेवीएन (SJVN) में कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:34 PM, 27-Nov-2019

HPPSC Recruitment 2019 : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रबंधक (तकनीकी), कार्य प्रबंधक और ट्रैफिक प्रबंधक के पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप भी HPPSC में इन पदों पर नौकरी चाहते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:41 AM, 27-Nov-2019

Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में अनेक पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि भारतीय नौसेना ने मैट्रिक भर्ती अक्टूबर 2020 बैच के लिए नाविक के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

विज्ञापन
10:50 AM, 27-Nov-2019

रेलवे में लगतार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। वहीं लाखों की संख्या में युवा इस नौकरी को पाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। तो उन युवाओं के लिए खुशखबरी है, रेलवे आरआरसी, जयपुर ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:27 AM, 27-Nov-2019

रेलवे में लगतार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। वहीं लाखों की संख्या में उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के लिए खुशखबरी है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:04 AM, 27-Nov-2019

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2019 (रात 12:00 बजे) से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

08:12 AM, 27-Nov-2019

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) ने अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। बता दें कि कुल 1104 पद उपलब्ध हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:08 AM, 27-Nov-2019

Sarkari Naukri LIVE Updates: रेलवे समेत कई विभाग दे रहे हैं नौकरी का मौका, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए तमाम विभागों में नौकरियां निकाली जा रही हैं। चाहे वे नौसेना, रेलवे, बिजली विभाग या कोई और विभाग हो। 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए यहां बंपर भर्तियां हो रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिन्होने विज्ञप्ति जारी की है। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें